By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पेंशन भुगतान में लगातार देरी से नाराज़ एचआरटीसी पेंशनर, आंदोलन तेज करने के संकेत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पेंशन भुगतान में लगातार देरी से नाराज़ एचआरटीसी पेंशनर, आंदोलन तेज करने के संकेत
himachalNews

पेंशन भुगतान में लगातार देरी से नाराज़ एचआरटीसी पेंशनर, आंदोलन तेज करने के संकेत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/07 at 5:33 PM
Share
हमीरपुर -:हमीरपुर में हिमायत परिवहन सेवा सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला इकाई की मासिक बैठक बस अड्डा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नंद लाल चौहान ने की, जबकि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ न मिलने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने सरकार और निगम प्रबंधन के रवैये पर कड़ा असंतोष जताया।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई 2025 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को अब तक उनका जीपीएफ फंड जारी नहीं किया गया है, जिससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों पर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर हालात पूरी तरह अलग दिखाई दे रहे हैं।बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि कई पेंशनरों को मार्च महीने की पेंशन अब तक प्राप्त नहीं हुई है। अजमेर ठाकुर ने बताया कि हाल ही में पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल ऊना में उप मुख्यमंत्री से मिला था। उस दौरान अप्रैल माह की पेंशन जारी करने और 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन अब तक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं।पेंशनरों ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पेंशनर समाज आगामी पंचायत चुनावों में सरकार समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान करेगा। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति की जल्द बैठक बुलाकर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करने का भी निर्णय लिया गया।
TAGGED: Hamirpur HRTC Pensioners
Chandrika May 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग
Next Article ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?