बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC)के पेंशनर संगठनों की एक अहम बैठक बुधवार को बिलासपुर में संपन्न हुई।बैठक में पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन और हिमाचल परिवहन सेवा निर्मित कर्मचारी कल्याण मंच के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस बैठक में HRTC संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया।
पैंशनर की समस्यो को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आन्दोलन की होगी तैयारी
संयुक्त संघर्ष समिति की इस पहली बैठक में पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत सरकार और निगम प्रबंधन के समक्ष एक मांग पत्र प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।यह मांग पत्र जल्द ही सरकार और निगम प्रबंधन को सौंपा जाएगा।पेंशनर्स ने सरकार और निगम प्रबंधन पर लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।उन्होंने पहले भी इस लापरवाह रवैये की निंदा की थी,लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आगामी 15 से 20 दिनों में शिमला में बैठक आयोजित कर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। पेंशनर्स का कहना है कि वे अब अपने हक के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।
