संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक शनिवार को जिला कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पठानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों ओर उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आगामी रणनीति भी इस बैठक में तैयार की। बैठक में मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया विशेष रुप से उपस्थित रहे व मंच से सम्बंधित पदाधिकारियों रवि चड्डा, प्रेमपाल इत्यादि ने अपने विचार रखे ।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया ने कहा कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह मे परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तीनों संगठनों के पदाधिकारियों को वार्ता के बुला कर पेंशनरों के दुःख दर्द समझने की जो पहल की है कल्याण मंच निदेशक का स्वागत करता हैं । उन्होंने बताया कि 65-70-75 वर्ष पूरा कर चुके पेंशनरों को क्रमश 5,10,15 फ़िसदी वेतन वृद्धि की जाए व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पड़े देय भुगतान शीघ्र किए जाएं। वहीं छठे वेतन आयोग की सिफारिशों 1-1-2016 से जो दी गई है उनके देय एरियर का भुगतान की पचास हजार की राशी की पहली किश्त जो प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को जारी कर दी गई हैं उसे भी परिवहन निगम के पेंशनरों को यथा शीघ्र जारी करने की कृपा करें अन्यथा पैशनर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे जिसका दायित्व प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन का होगा।
बैठक में नए कर्मचारी सरदारी लाल पठानिया,मुख्य निरीक्षक, मस्त राम अड्डा परिचालक, कमलेश कुमारी ,सुमन कुमार चालक ने हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच में सदस्य के रूप में शामिल किए गए। इस बैठक में महिलाओं सहित 70 सदस्य उपस्थित रहे ।
