Chamba, Manjur Pathan –चुराह विधानसभा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान निजी मकानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक चुराह तहसील में कच्चे-पक्के मकान, गौशालाएं और दुकानें सहित करीब 500 मकानों और दुकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, 30 से अधिक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा शरणपोष मकानों की संख्या भी काफी अधिक बताई जा रही है।
गौशालाओं, दुकानों और घराटों को भी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से कई परिवारों को फौरी राहत के तौर पर आर्थिक मदद प्रदान की गई है। जिन लोगों ने आरएमएस पोर्टल पर आवेदन किया था, उन्हें मुआवजा भी जारी कर दिया गया है।वहीं दूसरी ओर चुराह के तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि मानसून के दौरान निजी संपत्तियों को काफी क्षति पहुंची है। कई परिवार आंशिक और पूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने तत्काल राहत प्रदान की है और आरएमएस पोर्टल के माध्यम से मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है।मानसून के दौरान चुराह तहसील में निजी मकानों, गौशालाओं और दुकानों को काफी नुकसान हुआ है। लगभग पांच सौ परिवार इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। जिनके मकान या दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं, उन्हें फौरी राहत उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा जिन लोगों ने आरएमएस पोर्टल पर आवेदन किया था, उन्हें मुआवजा जारी कर दिया गया है।
