शिमला: राजधानी शिमला में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 साल के बेटे का इलाज करवाने के बाद घर लौट रही महिला से रेप किया गया। चिड़गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 5 सितंबर को अपने पति के साथ 2 साल के बच्चे के चेकअप के लिए रोहड़ू अस्पताल गई थी। इस दौरान अस्पताल में बच्चे का चेकअप करवाया और महिला का पति अपने काम के लिए निकल गया।
महिला ने शिकायत में बताया कि पति के जाने के बाद वह बस स्टाप पर पहंची तो उनका रिश्तेदार उसे अपनी गाड़ी में चिड़गांव छोड़ने को कहने लगा। जब वह गाड़ी में बैठी तो उसने पेट्रोल पंप के पास एक होटल पर गाड़ी रोकी और खाना खाया जिसके बाद उसने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। एक सप्ताह तक महिला ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन, 13 सितंबर को जब महिला का पति घर आया तो उसने सारा मामला पति को बताया। इस पर वह रोहड़ू पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी शुरू कर दी है।
