By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस कमजोर होती है तो देश का ढांचा भी होता है कमजोर: अनुमा आचार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कांग्रेस कमजोर होती है तो देश का ढांचा भी होता है कमजोर: अनुमा आचार्य
electionhimachalpolitical

कांग्रेस कमजोर होती है तो देश का ढांचा भी होता है कमजोर: अनुमा आचार्य

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/15 at 6:18 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: कांग्रेस का नाता हिमाचल प्रदेश से निष्ठा का है और कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए लोगों का शोषण नहीं किया । यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने घुमारवीं में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की तसल्ली है और कांग्रेस कमजोर होती है तो देश का ढांचा भी कमजोर होता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अग्नीपथ भर्ती योजना सहित अनेक मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि अग्नीपथ योजना युवाओं के साथ तो धोखा है ही लेकिन देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद आज तक ऊना से हमीरपुर रेल लाइन का काम भी नहीं हो पाया। इससे पहले गडकरी हिमाचल को 69 नेशनल हाईवे देने की बात कर गए थे, लेकिन आज इस डबल इंजन की सरकार से पूछे कि कितने राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल में बन पाए ।आज हिमाचल प्रदेश की सरकार पर 60 हजार करोड रुपए का कर्जा हो चुका है। जिसमें से 60 फ़ीसदी रुपया इस भाजपा सरकार ने अपने प्रचार पर ही खर्च कर दिया। उन्होंने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की बात करते हुए कहा कि यहां के विधायक तथा कैबिनेट मंत्री कोई भी काम करवाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने 5 सालों में सिर्फ कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश धर्मानी के स्वीकृत करवाएं कार्य के फीते ही काटे । इसके अलावा इन बीते 5 सालों में वह अपने चंद साथियों का विकास करने के अलावा और कुछ नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार को देखकर वह हैरान है क्योंकि आचार संहिता लगने के बावजूद भी कल रात 2 बजे तक लोक निर्माण विभाग घुमारवीं का कार्यालय खुला रहता है तथा करीब 12 करोड़ रुपये की पेमेंट एडवांस में कर दी जाती है। जबकि धरातल पर उस पैसे से होने वाला कोई भी काम नहीं हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन शगुन ने स्थानीय विधायक के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय मंत्री ने अपने चहेते को करोड़ों रुपए की सब्जी मंडी चंद रुपयों में लुटवा दी। कांग्रेस के सत्ता में आते ही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच करवाई जाएगी तथा जितनी भी सरकारी संपत्ति की लूट हुई है उसे वापस लिया जाएगा।

TAGGED: Anuma Acharya, congress
admin October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला में इस बार 1190 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान
Next Article चुनावी जागरूकता के नाम पर एक बड़ी लापरवाही, 9 विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?