संजीव महाजन,नूरपुर: प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थियों को समय रहते सम्मान निधि मिल सके इसके लिए विधानसभा ज्वाली के तहत जिला प्रशासन की ओर से लोगों के घर द्वार जाकर केवाईसी करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि की केवाईसी के लिए एसडीएम, तहसीलदार, कानूगो पटवारी लोगों को कभी दूरसंचार के माध्यम से तो कभी घरद्वार जाकर केवाईसी करवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि केवाईसी पूरी न होने के कारण प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्त रूक गई है। हम कई दिनों से बार-बार लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि कृपया अपनी केवाईसी करवाएं परंतु अभी भी 20 से 30 प्रतिशत लोगों ने अपनी केवाईसी नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि केवाईसी करवाने के लिए लोकमित्र केंद्र में जाएं और अपनी केवाईसी करवाएं ताकि आपकी रूकी हुई किस्त आपके खाते में आ सके।
