फतेहपुर: पंजाब में सस्ती शराब होने का असर अब हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के ठेकों पर देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री में कई गुना कमी आयी है जिससे ठेकेदार ठेकों पर तैनात सेल्ज मैन को निकालने की बात कर रहे है। ठेकेदारों के इस फ़ैसले से अब सेल्जमैन परेशान हो गए है और वह प्रदेश सरकार से आबकारी नीति में बदलाव करने की अपील कर रहे है।
इस मामले में फतेहपुर विधानसभा में शिव सेना हिन्द प्रदेशाध्यक्ष रमेश दत्त कालिया ने प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन तहसीलदार फतेहपुर हरीश कुमार के माध्यम से भेजा गया । ज्ञापन भेजकर उन्होंने आबकारी नीति में बदलाव करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर बदलाब नहीं किया जाता है तो सभी सेल्ज मैन कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे ।
उनका कहना है कि पंजाब में शराब सस्ती होने कारण हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र के ठेकों पर शराब की बिक्री नाममात्र रह गई है ,जिसके चलते ठेकेदारों की ओर से एक ठेके पर एक ही सेल्ज मैन रखने की बात की जा रही है । उन्होंने ज्ञापन के जरिये सरकार से अपील की है कि हिमाचल की आबकारी नीति में भी बदलाव करते हुए पंजाब ब हिमाचल में बिकने बाली शराब की कीमत एक जैसी की जाएताकि उनके जहां भी पहले जैसी बिक्री हो पाए ओर उन्हें काम से बाहर न निकाला जाए।
