मनाली (सचिन शर्मा): हिमाचल प्रदेश में जहां विधानसभा चुनाव के लिए हर पार्टी में राजनीतिक असर देखने को मिल रहा है, वहीं लाहौल स्पीति में मौसम भी प्रत्याशियों का इम्तिहान ले रहा है। दरअसल लाहौल-स्पीति में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

इस दौरान लाहौल से कांग्रेस के प्रत्याशी रवि ठाकुर भारी ठंड और बर्फबारी के बीच प्रचार करते नजर आए।

रवि ठाकुर ने बर्फबारी के बावजूद भी चुनाव प्रचार जारी रखा। मयाढ घाटी के दो दिवसीय दौरे के दौरान शकोली, चिमरेट, शेलिंग आदि क्षेत्र में ग्रामीण से मुलाकात कर समर्थन जुटाया।

लाहौल में बर्फबारी के चलते रविवार को दारचा से आगे लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है। लाहौल स्पीति में विधानसभा के लिए एक ही सीट है।

