By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूरा हिमाचल भाजपा का, इस बार भाजपा हिमाचल के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों में जीत करेगी हासिल : अमित शाह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > पूरा हिमाचल भाजपा का, इस बार भाजपा हिमाचल के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों में जीत करेगी हासिल : अमित शाह
politicalpolitical

पूरा हिमाचल भाजपा का, इस बार भाजपा हिमाचल के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों में जीत करेगी हासिल : अमित शाह

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/06 at 5:49 PM
Share

राहुल चावला, नगरोटा: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के लिए चुनावी प्रचार कर रहे है। भाजपा के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र ने रैलियों,जनसभाओं का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को नगरोटा बगंवा विधानसभा क्षेत्र के ठारू ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह ऐलान किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के निचले और ऊपरी दोनों हिस्सों में सीटें जीत रही है। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी विधायक अरुण कुमार (कूका) के पक्ष में समर्थन जनता से मांगा। उन्होंने कहा कि देश हिमाचल को देवभूमि के रूप में जनता है, लेकिन हिमाचल देवभूमि ही नहीं,वीर भूमि भी है,वह इसे नमन करते है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। केवल एक ही मुद्दा है कि पांच साल बाद सरकार बदलती है,लेकिन इस बार प्रदेश में भी रिवाज बदलने जा रहा है। कांगड़ा जिले के नगरोटा में अमित शाह ने कांग्रेस की ओर से अपने घोषणापत्र में दी गई चुनावी गारंटी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों पर कौन विश्वास करेगा। कांग्रेस ने 10 साल तक शासन किया लेकिन उन्होंने केवल बड़े घोटाले किए। अब वे हिमाचल प्रदेश के निर्दोष लोगों को बेवकूफ बनाने की गारंटी दे रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पारंपरिक हिमाचली टोपी का जिक्र करते हुए कहा कि “यह लाल टोपी भी भाजपा है और हरी टोपी भी भाजपा की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इस बार बीजेपी ऊपरी हिमाचल में है, बीजेपी निचले हिमाचल में भी है ओर सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।

शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का कद दुनिया में बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान जब हमारे छात्र फंसे हुए थे तो प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों को दो दिनों के लिए युद्ध रोकने के लिए बुलाया ताकि भारत को अपने नागरिकों को निकालने दिया जा सके। दुनिया ने इस प्रकार का मैनेजमेंट नहीं देखा है ओर हमारे छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अमित शाह ने विकास कार्यों और कई अन्य सरकारी पहल जैसे हिमकेयर योजना, जल जीवन मिशन और गैस योजना के बारे में भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने जयराम सरकार के तहत 41 हजार करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि पूरा हिमाचल भाजपा का है।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव आता है कांग्रेसी दिखाई पड़ते है,जबकि पांच साल तक कांग्रेसी दूरबीन लेकर ढूंढने से भी नजर नहीं आते हैं । उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थानों को बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क,मेडिकल डिवाइस पार्क की सौगात दी। राहुल गांधी पर हमला करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस चार पीढ़ियों तक राज करने के बावजूद महिलाओं को शौचालय नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था 11वे नंबर पर पहुंच गई थी, जिसे भाजपा सरकार ने पांचवें नंबर पर पहुंचाने का कार्य किया है।

TAGGED: Amit Shah, BJP
admin November 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लाहौल-स्पीति में मौसम भी ले रहा प्रत्याशियों का इम्तिहान, बर्फबारी के बीच कर रहे प्रचार
Next Article राज्यसभा सांसद एवं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मिथिलेश कुमार कठेरिया ने बलवीर चौधरी के लिए चिंतपूर्णी बाज़ार में किया प्रचार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

महिला अधिकारों को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, राजीव बिंदल बोले प्रदेश की जनता सच जानती है

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?