नालागढ़/जगत सिंह : पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर ने अपने निवास स्थान अन्द्रोला में भाजपा परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस शक्ति प्रदर्शन में हज़ारो कार्यकर्तों की भीड़ जुटी । कृष्ण लाल ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शमिल हुए विधायक राणा लखविंदर सिंह पर बीना नाम लिए जमकर प्रहार किया कि सिर्फ एक कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी में रहना , कब्ज़ा करने और डराने की नियत से हम उनका पार्टी में स्वागत करते है। उन्होंने विधायक राणा लखविंदर को नसीहत देते हुए कहा की उन्हें व किसी भी कार्यकर्ता को गुमराह व धमकाने का प्रयास न करें ।
उन्होंने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नालागढ़ में हो रहे जितने भी अबैध कार्य जिनमे अवेध खनन नशे का कारोबार सब विधायक का है । इस कार्यक्रम में भाजपा के नालागढ़ के मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर के अलावा हरप्रीत सिंह सैनी सहित भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीतांजलि सचदेव सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मंच पर झूमे ।
