सोलन/योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में लंपी वायरस महामारी घोषित हो चुकी है । वही लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए किसान भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। जिला सोलन की अगर बात कि जाए तो जिला सोलन में लंपी वायरस के 1,251 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 100 मामले रिकवर हो चुके है। वही 1,151 पशुओं का इलाज अभी भी जिला में चल रहा है। जिला में अभी तक लंपी वायरस से 25 पशुओं की मौत हो चुकी है।
पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ बी.बी.गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार लंपी वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। जिला में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसको रोकने के लिए लगातार गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि यदि पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण दिखते हैं तो उन्हें स्वस्थ पशुओं से दूर रखे, ताकि उनका उपचार समय से करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक 4000 वैक्सीनेशन पशुओं की जा चुकी है , वहीं 9000 वैक्सीन अभी आनी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में इसे पशुओं को लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों में वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी जहां पर लंपी वायरस की बीमारी फैली हुई है। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 1251 मामले लंपी वायरस के सामने आ चुके है।
