By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन के प्रथम चरण में 20 किलोमीटर का कार्य 31 मार्च से पहले होगा पूरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन के प्रथम चरण में 20 किलोमीटर का कार्य 31 मार्च से पहले होगा पूरा
himachalpolitical

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन के प्रथम चरण में 20 किलोमीटर का कार्य 31 मार्च से पहले होगा पूरा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/02/28 at 10:23 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- 63.1 किलोमीटर रेलवे लाइन भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के पहले चरण में भानुपल्ली से धरोट तक 20 किलोमीटर लंबा ट्रैक का कार्य 31 मार्च 2023 तक पूरा किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज बिलासपुर में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2025 रखा है।

शिमला मटौर फोरलेन बनने से शालाघाट से नौणी चौक के दूरी होगी कम

अनुराग ठाकुर ने निर्माणाधीन किरतपुर नेर चौक फोरलेन और शिमला मटौर फोरलेन वेसाइड एमेनिटीज की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि शिमला मटौर फोरलेन बनने से शालाघाट से नौणी चौक के बीच की दूरी 48 किलोमीटर से घटकर 31 किलोमीटर रह जाएगी और 2 घंटे का सफर लगभग 45 मिनट में पूरा होगा। बैठक में फोरलेन निर्माण के कारण संपर्क मार्गो के बदहाल स्थितिपर चर्चा की गई और सभी संपर्क मार्गों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी फोर लाइन सड़कों के विवादों को सुलझाने के लिए एक शिकायत निवारण सेल का निर्माण किया जाए ताकि समय पर सभी शिकायतों का निपटान किया जा सके।

आगामी 6 माह के भीतर एम्स बिलासपुर में होगी ये सुविधा

बैठक के दौरान एम्स बिलासपुर में उपकरण खरीद से संबंध में प्रशासन ने बताया कि एम्स में 161 करोड रुपए के उपकरण खरीद के लिए डीपीआर तैयार की गई थी । जिसमें से 83 करोड रूपए उपलब्ध करवाए गए हैं और शेष राशि के प्राप्त होने पर एम्स में सभी जरूरत के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो और हिमाचल वासियों को पीजीआई चंडीगढ़ ना जाना पड़े। इस अवसर पर एम्स प्रशासन द्वारा बताया गया कि आगामी 6 माह के भीतर एम्स बिलासपुर में न्यूरो सर्जरी, कैंसर रेडियोथैरेपी, किडनी ट्रांसप्लांट सेवाएं, कार्डिक सेवाएं और ब्लड बैंक की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

TAGGED: Bilaspur union minister anurag thakur
Chandrika February 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM के बयान की बीजेपी नेता राजीव बिंदल ने की निंदा, बोले क्या हिंदू विचार के विरोध में सत्ता की प्राप्त
Next Article नगर परिषद बद्दी में मनोनीत पार्षदों को गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?