राकेश,ऊना: ऊना सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पार्टी को उनके घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा है कि एक और जहां भाजपा अपने घोषणापत्र में प्रदेश की बेटियों को साइकिल और स्कूटी देने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी और कांग्रेस अपने घोषणापत्र में गोबर बेचने और खरीदने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों में कितना अंतर है यह साफ दिखाई देता है ओर अब जनता ही यह फ़र्क तय करेगी।
बता दें कि अब जब विधानसभा चुनावों के मतदान को कुछ ही दिन शेष बचे हैं तो उम्मीदवार जनता से अब डोर टू डोर प्रचार करने में जुट गए हैं। वहीं मंगलवार को ऊना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सतपाल सत्ती से ऊना शहर में डोर टू डोर प्रचार क़िया। इस दौरान उन्होंने हर एक दुकान पर जाकर लोगों से समर्थन मांगा और 12 नवंबर को उन्हें वोट रूपी समर्थन देने की अपील की।
सतपाल सत्ती ने समर न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि वे जनता के बीच डोर टू डोर संपर्क साध रहे है। उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा है वे जनता के बीच जाकर बीजेपी के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए समर्थन मांग रहे है। सत्ती का दावा है कि जब चुनावों के परिणाम आएंगे तो भारतीय जनता पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी।
