बीबीएन/जगत सिंह: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी एक ओर जहां अपने अपने पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं। वहीं नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर उम्मीदवारों को घेर रहे हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देखकर लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने आजाद प्रत्याशी के एल ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पार्टियों की बनती है और आजाद प्रत्याशी कभी भी सरकार नहीं बना सकता। उन्होंने आजाद प्रत्याशी के एल ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 1 दिन में 500 टिप्पर चलाते हैं और उसे जोड़कर देखा जाए तो 500 करोड़ की सम्पत्ति नहीं बल्कि 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति उन्होंने भाजपा की सरकार का फायदा लेकर बनाई है।

प्रदेश में ना भाजपा, ना कांग्रेस, आजाद उम्मीदवारों के सहयोग से बनेगी सरकार: केएल ठाकुर
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आजाद प्रत्याशी के एल ठाकुर ने बैरछा में नुक्कड़ सभा करके अपना जहां चुनाव प्रचार किया। केएल ठाकुर ने कहा कि एक प्रत्याशी द्वारा हारने के बाद परमाणु में डेरा लगा लिया और दूसरा जीतने के बाद उनके खिलाफ साजिशें रचता रहा और अंत में आकर भाजपा से टिकट ले गया। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता दोनों ही नेताओं को नहीं मान रही है और दोनों से एक और प्रत्याशी आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहा है जिसका कोई भी सहयोग इस क्षेत्र के लिए नहीं रहा और ना ही कभी रहेगा। उन्होंने कहा पूरे हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो प्रदेश में ना जनता कांग्रेस को मान रही है और ना ही भाजपा को। उन्होंने कहा कि आज़ाद प्रत्याशियों के सहयोग से ही सरकार बनाई जाएगी।
