राहुल चावला,धर्मशाला: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में सेना की अग्निवीर भर्ती चली हुई थी। इस दौरान जिला कांगड़ा पुलिस ने भर्ती में फर्जीवाड़े की आशंका को लेकर एक व्यक्ति को जो पठानकोट निवासी हैं उसे धारा 420 के तहत गिर+फ्तार किया था। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस की टीम एक हफ्ते के करीब राज्यस्थान व पंजाब अन्य के क्षेत्रों में जो हिमाचल पुलिस की टीम एक्टिवेट रही उसमें से राज्यस्थान से पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गि+रफ्तार कर धर्मशाला लाया हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से इस मामले में जांच की जा रही थी जिसमें से इस व्यक्ति का नाम निकलकर सामने आया था जिसकी एवज में इस व्यक्ति को राज्यस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
एसपी ने कहा कि इस मामले में अभी तक कि जांच में यह निकालकर सामने आया है कि वर्ष 2022 में पंजाब में जो इस तरह की सेना की भर्ती हुई थी उसमें भी इस ग्रुप ने मेडिकल डॉक्यूमेंट में भी छेड़छाड़ की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो साक्ष्य मिले है उसमें धर्मशाला में चल रही सेना भर्ती के दौरान जो युवक भर्ती के लिए अपीयर हुए है उनके मेडिकल एग्जामिनेशन को लेकर भी इनकी संलिप्तता पाई गई हैं।
उन्होंने कहा यह एक ग्रुप अंतरराज्यीय हैं। इसमें पंजाब, दिल्ली, राज्यस्थान, यूपी और हिमाचल प्रदेश से ग्रुप के तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ अकादमी भी शक के दायरे में जिसकी पुलिस की ओर से जांच की जानी अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पैसे के लेन देन को लेकर एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और एक यूपीआई ट्रांजैक्शन को पुलिस ने ट्रेस किया है और अभी तक कितने रुपये की ट्रांजैक्शन हो चुकी है इसकी जांच की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस ग्रुप में अभी और कितने लोग संलि+प्त है इस कि जांच पुलिस की ओर से कि जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के जालंधर, जम्मू कश्मीर और इंदौर में हुए सेना भर्ती का रिकॉर्ड पुलिस के पास है और पंजाब के कुछ कनेक्शन पुलिस के पास हैं। सभी पहलुओं पर पुलिस की ओर से बारीकी से जांच की जा रही हैं।
