राकेश,ऊना: परिवहन निगम आरटीओ ऑफिस ऊना की तरफ से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में आरटीओ ऊना राजेश कौशल की अगुवाई में लोगों को रोड सेफ्टी नियमों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें आ रही नई गाड़ियों को किस प्रकार से चलाया जाना हैं,उन्हें किस तरह सड़क पर चलाते समय क्या-क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए उसको लेकर लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।
आरटीओ विभाग के कर्मचारियों की ओर से होर्डिंग लिखकर लोगों को जागरूक भी किया गया। भविष्य में कोई दुर्घटना ना हो इसको लेकर आरटीओ राजेश कौशल की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। हेलमेट पहनना कितना जरूरी है और रोड पर चलने के क्या नियम हैं, गाड़ी की स्पीड लिमिट के साथ ही गाड़ी चलाते वक्त अपनी सावधानी कैसे रखें इसको लेकर लोगों को जानकारी दी गई।
