चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह वन मंडल में तेंदुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है.जिसके चलते वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
बता दे की उक्त वन मंडल में धारगला से लेकर अलग-अलग क्षेत्र में आए दिनों तेंदुए दिखाई दे रहे है,सबसे बड़ी बात यह है कि इन दिनों मादा तेंदुए अपने बच्चों के साथ भी जगह-जगह दिखाई दे रही हैं जिसके चलते वन विभाग इस बात से काफी खुश है कि वह तेंदुए की संख्या बढ़ाने में अपने मिशन में कामयाब हो रहे हैं इसके लिए वन विभाग लगातार निगरानी भी करता है ताकि आने वाले समय में तेंदुओं की संख्या और बढ़ सके जिसके चलते,हमारे जंगलों में जब भारी संख्या में तेंदूए होंगे तो उससे जंगलों की रौनक भी बढ़ती है और यह तेंदुए लुप्त ना हो सके।इसके लिए वन विभागों की टीमें पूरी तरह से बधाई की पात्र है ।
वहीं दूसरी और वन मंडल अधिकारी सुशील गुलेरिया का कहना है की इन दिनों वन मंडल चुराह में जगह जगह तेंदुओं की संख्या बढ़ी है जगह जगह अलग अलग इलाकों में तेंदुए और मादा तेंदुए भी मिल रहे है.जिसके चलते वन विभाग इसके लिए बधाई का पात्र है.उन्होंने कहा की वन विभाग तेंदुओं की संख्या और बढ़ इसके लिए प्रयास कर रहा है ।
