सचिन शर्मा,लाहौल स्पीति: विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए शेड्यूल के आधार पर आज नामांकन वापसी के दिन पर लाहौल स्पीति विधान सभा क्षेत्र से एक मात्र निर्दलीय उम्मीदवार शाम चंद आजाद ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना नाम लिया वापिस ।
शाम चंद आजाद को पिछले कल ही प्रतीभा सिंह ने कांग्रेस में शामिल किया था,जिसके बाद आज उन्होंने अपना नामांकन वापिस ले लिया है। शाम चंद आजाद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रवि ठाकुर को जितवाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेगें।
लाहौल स्पीति विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के नाम वापिस लेने के साथ ही अब कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के तीन उम्मीदवार यहां चुनावी मैदान में रह गए हैं जिनके बीच अब जीत को लेकर मुकाबला होगा।
