बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे केएल ठाकुर ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता कर इस घोषणा पत्र को विश्वास पत्र का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों का उनमें विश्वास है और मैं लोगों के विश्वास के चलते ही आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का दावा किया है । उन्होंने कहा कि नालागढ़ जिला बनाया जाएगा और पानी स्कीमों व सुविधाओं से लैस शिक्षा संस्थान,अच्छे अस्पताल, और अनेकों योजनाओं की घोषणा की है।
10 सीटें जीतेंगे आजाद उम्मीदवार
केएल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा की सरकार की गलत नीतियों के कारण सरकार को इसका खामियाजा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। क्योंकि 15 सीटों पर गलत निर्णय लेकर गलत लोगों को टिकट दी है, इसके कारण कांग्रेसी भी प्रदेश में मजबूत हुई है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को भी 30 सीटें मिलेंगी और भाजपा को भी मात्र 30 ही सीटें आने वाली है। उन्होंने कहा कि 10 सीटें प्रदेश में आजाद उम्मीदवार जीतकर आएंगे और सरकार बनाने में वह अपना अहम योगदान अदा करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि लोगों का विश्वास उनके साथ है और लोगों के विश्वास के कारण उनकी नालागढ़ से जीत तय है और वह बहुत बड़े मार्जन से यहां से जीतने वाले हैं।
