By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस के पास न ही नीति न ही नेता: योगी आदित्यनाथ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > कांग्रेस के पास न ही नीति न ही नेता: योगी आदित्यनाथ
himachalpoliticalpolitical

कांग्रेस के पास न ही नीति न ही नेता: योगी आदित्यनाथ

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/04 at 3:12 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 9 दिन का समय बाकी रह गया है। ऐसे में प्रदेश में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत चुनावी प्रचार ने झोंक रहे हैं। हर पंचायत और हर वार्ड ओर हर घर जा कर प्रत्याशी अपने लिए वोट मांगने के साथ ही राजनीतिक दलों के आला नेता भी लगातार चुनावी जनसभाएं ओर नुक्क्ड़ सभाएं प्रदेश भर में कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के समलाना में विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में उपस्थित लोगों से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश बुलंदियों को छू रहा है ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के दिलों में ब्रांड एंबेसडर बनकर बस गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने जनता के हितार्थ कई जनहितकारी निर्णय लिए हैं। कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत का डंका बाहरी देशों में भी बजता है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में एक समान व संतुलित विकास हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अथाह विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि जनता का अपार स्नेह साबित कर चुका है कि प्रदेश में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न ही नीति है और न ही नेता। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन होने के बाद भी कुछ नहीं करवा पाई। मात्र जनता को ही ठगती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है ओर अनापशनाप बयानवाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति हावी है।

इससे पहले ज्वाली पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज्वाली से भाजपा उम्मीदवार संजय गुलेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। “योगी जी को जय श्रीराम”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “संजय जी आप आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारों से सारा पंडाल गूंज उठा।

TAGGED: congress, Yogi Adityanath
admin November 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आजाद उम्मीदवार केएल ठाकुर ने जारी किए घोषणा पत्र को जानिए क्या दिया ‘नाम’
Next Article कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट का भाजपा को लेकर बड़ा ब्यान, कहा भाजपा बलात्कारियों के बल पर जितना चाहती है चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?