By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल
himachalpolitical

बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/17 at 3:28 PM
Share

शिमला -:प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश सरकार पर उद्योग और शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उद्योग, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

समरहिल में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. सिकंदर कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 25 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश के करीब 8,000 बूथों पर दो लाख से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क के लिए उद्योगों को तीन रुपये प्रति यूनिट बिजली देने जैसे दावे कर रही है, लेकिन केवल रियायती बिजली की घोषणा से निवेश आकर्षित नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि उद्योगों को स्थिर नीतियां, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, बेहतर आधारभूत ढांचा और पारदर्शी प्रशासन की आवश्यकता होती है। इन सुविधाओं के अभाव में निवेशक प्रदेश से दूरी बना रहे हैं।शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों को अपनी जेब से अस्थायी शिक्षक रखने पड़ रहे हैं, जो सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है। यदि शिक्षकों को ही सरकारी जिम्मेदारियां निभानी पड़ें तो यह शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सेवा, सुशासन और सतत विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जबकि प्रदेश सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता भविष्य में विकास और सुशासन के पक्ष में अपना निर्णय देगी।

TAGGED: Shimla BJP MP Sikender kumar
Chandrika July 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 22 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य, अमृत सरोवरों और ‘फिश ऑन व्हील्स’ जैसी योजनाओं को मिलेगी गति
Next Article खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा

Ago

22 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य, अमृत सरोवरों और ‘फिश ऑन व्हील्स’ जैसी योजनाओं को मिलेगी गति

Ago

ऊना में बिजली संकट पर लोगों का फूटा गुस्सा, डीसी को सौंपा ज्ञापन, 24×7 शिकायत केंद्र और नए ट्रांसफॉर्मरों की मांग

Ago

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार, 2.28 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?