संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में यातायात नियमों की पालना करवाने को लेकर पुलिस जिला नूरपुर में राजा का तालाब में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया गया हैं। इस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लग जाने से यातायात नियमों की जैसे बिना हेलमेट, ओवरस्पीड,बिना सीट बैल्ट व ट्रिपल राइडिंग होने पर मोटर वाहनों अधिनियम के तहत स्वचलित चालान किए जाएंगे।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए कहा कि आम जनता से अपील हैं कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों की पालना करके अपनी व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
