संजु चौधरी, शिमला(TSN): जिला शिमला के जुन्गा इलाके में 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा हैं। बीते तीन साल से यहां पैराग्लाइडिंग हो रही हैं। शिमला में होने वाली पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल से यहां होने वाली पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, हाल ही में जिला चंबा का दौरा कर वापस लौटे अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं। वे खुद भी आपदा प्रभावितों से जाकर मिल रहे हैं, जिन लोगों ने आपदा में अपने घर गंवाए हैं, उन्हें नए घर बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही हैं। सरकार के सभी मंत्री ग्राउंड जीरो पर हैं और लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद सारी स्थिति पर नज़र बनाकर रखे हैं।
