By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व सीएम सर्वगीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर शिमला में होगी इंटनेशनल प्रो.बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 6 देशों के 10 बॉक्सर लेंगे भाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व सीएम सर्वगीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर शिमला में होगी इंटनेशनल प्रो.बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 6 देशों के 10 बॉक्सर लेंगे भाग
himachalNews

पूर्व सीएम सर्वगीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर शिमला में होगी इंटनेशनल प्रो.बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 6 देशों के 10 बॉक्सर लेंगे भाग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/05 at 10:01 PM
Share

संजु चौधरी, शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर 23 जून को शिमला में अंतरराष्ट्री प्रो बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से किया जा रहा हैं। बॉक्सिंग चैंपियनशिप शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाई जा रही हैं जिसका शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल राजीव प्रताप शुक्ल करेंगे और इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेगी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहेंगे।

 

प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मोहिंदर स्थान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का 23 जून को जन्मदिन हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता हैं। वे छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास उन्होंने करवाया हैं। राजा वीरभद्र सिंह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रो. बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें 6 देशों के प्रोफेशनल बॉक्सर हिस्सा लेंगे और  विजेताओं को लाखों के इनाम भी दिए जाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि शिमला के रिज मैदान पर होने वाली यह बॉक्सिंग चैंपियनशिप हिमाचल ही नहीं बल्कि देश में अपनी तरीके की सबसे अलग प्रतियोगिता होगी। उन्होंने कहा कि अब हर साल उनके जन्मदिन के मौके पर प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हिमाचल के अलग-अलग जिलों में आयोजन किया जाएगा ताकि युवाओं को मंच मिले और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान भी बढ़े। उन्होंने कहा कि बॉक्सर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेताओं को इनाम भी दिए जाएंगे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयल ओर नेशनल खेल चुके डीएसपी शिव चौधरी , युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यादोपति ठाकुर भी मौजूद रहे।  इस प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 6 देशों के 10 बॉक्सर रिज मैदान पर आपस में भिड़ेंगे जिसमें पहली फाइट Love preet vs Tran Dong Du,Arjun vs Juanito Paredes, Nitvir singh vs Hruk San Lee ,Kartik   vs.  Maksim Preiter,Shaksham vs Mashmud Musalov
के बीच फाइट होगी।
TAGGED: 6 countries, birthday, International, participate, Pro.Boxing Championship, Shimla, Virbhadra Singh
admin June 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने साइकिल रन और छात्र रैली को हरी झंडी दिखाकर ओक ओवर से किया रवाना
Next Article मजदूरों के लाभ रोकने के पर उग्र हुई सीटू, किया महाधरना, सचिवालय का किया घेराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?