राहुल चावला,धर्मशाला: धर्मशाला फर्जी अकाउंट से बेटिंग ऑनलाइन गेमिंग मामले में अब तक 18 लोगों को हिरा+सत में लिया गया हैं। इसमें 91 अकाउंट फ्रिज करके 90 करोड़ सीज किए गए हैं। वहीं मामले में अब देश के आठ राज्यों संग दुबई व अफ्रीकन कंट्री के भी तार जुड़ने का खुलासा हुआ हैं जिससे अब मामले को नेशनल स्पेशल एजेंसियों को देखना अहम बन गया गया हैं। वहीं धर्मशाला में पूर्व चीफ सेक्रेटरी के घर चो+री मामले गिरोह का खुलासा भी हुआ हैं जिसमें कीमती सामान को दिल्ली में बेचा जा रहा हैं। यह जानकारी सोमवार को एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन धर्मशाला में दोपहिया वाहनों की चो+री हुई थी। जून-जुलाई में स्कूटी बाईक चो+री हुई थी, इसमें चार दोपहिया वाहन रिकवर हुए हैं, जबकि तीन लोगों को गिर+फ्तार किया गया है, जिसमें जम्मू के भी आ+रोपी शामिल हैं। श्यामनगर धर्मशाला में 12 मूर्तियां, घरों का महंगा सामान, कैमरा, आईफोन चो+री हुआ था, इसमें एक गुजरात व एक स्थानीय आरो+पी संग एक दिल्ली की महिला भी पकड़ी गई हैं। इसमें चार दिनों के अंतराल में ही एक घर को ही टारगेट किया गया हैं, इस पर पुलिस ने कार्रवाई की हैं।
एसपी ने वाहनों को सही से पार्क करके सुरक्षित रखने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक खाली रहने वाले घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में बेटिंग केस में 18 लोग हिरा+सत में हैं। 94 अकाउंटस को फ़्रीज किया गया हैं। 90 करोड़ सीज किया हैं। सात राज्यों में इसका नेटवर्क पाया गया है, जिसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, छतीसगढ़, झारखंड, यूपी, चड़ीगढ़ व हिमाचल भी शामिल हैं। दुबई व अफ्रीकन कंट्री से भी लिंक जुड़े हुए हैं। इसमें ऑनलाइन गेमिंग व वेटिंग का खेल सामने आया हैं।
