By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 274 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 274 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
himachalNews

274 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/08 at 5:08 PM
Share

नूरपुर/संजीव महाजन-: पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 274 ग्राम कमर्शियल मात्रा की हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि मामला अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को सीआईए स्टाफ नूरपुर की टीम थाना डमटाल क्षेत्र में गश्त और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि अमृतसर (पंजाब) से एक स्विफ्ट कार (PB06U-7122) में तीन व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर भदरोआ, कंडवाल और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई के लिए आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने भदरोआ स्थित वन विभाग विश्राम गृह के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहन को रोककर नियमानुसार तलाशी लेने पर पीछे की सीट पर बैठे आरोपी कुनाल अरोड़ा के स्लिंग बैग से 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर नशीला पदार्थ और वाहन दोनों को कब्जे में ले लिया।इस संबंध में थाना डमटाल में एफआईआर संख्या 116/2026, दिनांक 8 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय कुनाल अरोड़ा निवासी अमृतसर, 26 वर्षीय हैरी निवासी बटाला (जिला गुरदासपुर) तथा 37 वर्षीय मोहित कुमार निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

TAGGED: Nurpur smuggling network busted
Chandrika July 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 50 तोला सोना और 1.2 किलो चांदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर सीटू का प्रदर्शन, कामगारों की मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर सीटू का प्रदर्शन, कामगारों की मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Ago

धर्मशाला में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 50 तोला सोना और 1.2 किलो चांदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

मक्की की फसल में कीट नियंत्रण के लिए समय पर करें दवा का छिड़काव : कृषि विभाग ने किसानों को किया सतर्क

Ago

एचआरटीसी पेंशनरों ने समयबद्ध पेंशन और लंबित देयों के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?