By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जीवन में पढ़ाई के साथ ही खेलों का महत्व समझना भी जरूरी: धूमल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जीवन में पढ़ाई के साथ ही खेलों का महत्व समझना भी जरूरी: धूमल
himachal

जीवन में पढ़ाई के साथ ही खेलों का महत्व समझना भी जरूरी: धूमल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/14 at 12:39 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: पढ़ाई के साथ- साथ जीवन में खेले भी उठते ही महत्वपूर्ण है जितना कि पढ़ाई। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का आधार छुपा होता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलों से उत्तम कोई दूसरा उपाय नहीं है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा में टौणीदेवी ब्लॉक की अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने के बाद खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे खिलाड़ी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कही अपने ।

उन्होंने कहा कि केवल किताबी कीड़ा बन के ही जीवन में सब कुछ प्राप्त नहीं किया जा सकता। हां यह जरूर है कि पढ़ाई के लिए कब समय देना है और खेलों के लिए कब यह तय होना चाहिए। खेल जीवन में ना केवल अच्छा स्वास्थ्य हमें देते हैं बल्कि साथ में अनुशासन एकता संगठित प्रयास और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करना भी सिखाते हैं।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बगवाड़ा स्कूल से जुड़ी अपनी बचपन की यादों को सबसे सांझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मिडल स्कूल तक की शिक्षा यहीं ग्रहण की है। जब वह छोटी कक्षा की शिक्षा यहां प्राप्त कर रहे थे उसी दौरान स्तरोन्नत होकर यह मिडल स्कूल बना था। वह खुद भी खेलों में हिस्सा लेते थे और इस स्कूल के मैदान ने कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्वरूप तक स्कूल को पहुंचाने में आसपास के गांव के प्रबुद्ध जनों का बहुत बड़ा योगदान है। तत्कालीन सरकार ने अपना गांव अपना योगदान करके एक योजना चलाई थी जिसमें क्षेत्र का यह पहला स्कूल था जहां पर गांव वासियों ने स्कूल के अध्यापकों की प्रेरणा से योगदान एकत्रित कर सरकार के पास जमा करवाया और स्कूल के भवन निर्माण में सहायता दी थी।

वहीं कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्कूल प्रबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर भोरंज मंडल के अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि अभिभावक और कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin August 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में 15 अगस्त से सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मिलेगी मोबाइल हेल्थ क्लीनिक की सुविधा
Next Article हमीरपुर खेल परिसर में खिलाड़ियों ओर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?