अरविंदर सिंह, हमीरपुर: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज हमीरपुर खेल परिसर में खिलाड़ियों ओर युवाओं ने एक साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एवं पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्री की अगुवाई में निकाली गई।
नरेंद्र अत्री ने युवाओं एवं खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह संपूर्ण जीवन राष्ट्र की आन बान शान तिरंगे के सम्मान को जीवन का प्रथम लक्ष्य मानकर आगे बढ़ेंगे। नरेंद्र अत्री ने कहा की आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को याद करने, नमन करने का अभियान है। वही राष्ट्र के प्रति प्रत्येक जन में राष्ट्रभक्ति का भाव सृजित कर एकजुटता का संदेश देने का सफल प्रयास है।उन्होंने कहा कि तिरंगा तो अनंत काल तक पूरे सम्मान के साथ आसमान की ऊंचाइयों पर लहराता रहेगा ।
इस अवसर पर सैकड़ों युवा एवं खिलाड़ियों को सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा सौंपा गया । इस मौके पर सेवानिवृत्त नायक सूबेदार विजय कुमार, राकेश ठाकुर, अनिल शर्मा रजनीश शर्मा ,रमेश चंद ,सुभाष ठाकुर लगभग 450 युवा एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
