By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बजट पास होने के बाद महिलाओं को 1500 देने की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण- जयराम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बजट पास होने के बाद महिलाओं को 1500 देने की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण- जयराम
himachalpolitical

बजट पास होने के बाद महिलाओं को 1500 देने की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण- जयराम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/04 at 7:03 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपए प्रति माह पेंशन देने की घोषणा की. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने इस फैसले को आनन-फानन में सरकार बचाने के लिए दिया गया फैसला बताया.उन्होंने कहा कि ठीक चुनाव से पहले इस तरह की घोषणा करके सरकार प्रदेश की मातृ शक्ति को गुमराह करने का काम कर रही है.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिलाओं को 1500 दिए जाने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बजट पास होने के 6 दिनों के बाद इस तरह की घोषणा करने का क्या औचित्य है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल से सभी महिलाओं को 1500 देने का जिक्र किया.मुख्यमंत्री ने 18 से 60 साल की 5 लाख महिलाओं को 1500 देने की बात कही. लेकिन हिमाचल प्रदेश में 18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं का आंकड़ा 22 लाख है.सरकार सिर्फ सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त महिलाओं को ही पेंशन दे रही है.उन्होंने कहा की सरकार अपनी गारंटी से मुकर गई है और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन से विपक्ष के विधायकों को निष्कासित करके बजट पास किया गया. अब चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 1500 पेंशन देने की घोषणा की जा रही है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं.

भाजपा के विधायकों की भी सदस्यता रद्द करने की कोशिश कर रही सरकार

वहीं वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है.सरकार किसी न किसी ढंग से सरकार को बचाने की कोशिश में डटी हुई है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आनन-फानन में प्रिवलेज कमेटी का गठन किया गया और भाजपा के विधायकों को नोटिस भेजे गए.उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा के विधायकों की भी 6 कांग्रेसी विधायकों की तरह विधानसभा सदस्यता रद्द करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले सदन के अंदर विधायकों को कागज उछालते, माइक तोड़ते हुए भी देखा गया. लेकिन उन पर भी इस तरह की करवाई नहीं की गई. जयराम ठाकुर ने कहा कि वह इस मामले के सभी कानूनी पक्षों को देखकर हर स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है.

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika March 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी घोषणा.. महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
Next Article कैबिनेट रैंक मिलने के बाद विधायक सुदर्शन बबलू पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार…बोले कांग्रेस पार्टी का हूं सच्चा सिपाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?