चिंतपूर्णी :विकास (TSN)-ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पत्नी के साथ पहुंचे.इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी एवं कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई.पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में आहुतियां डाली और सुख समृद्धि की कामना की।
बता दें कि बीमार होने के बावजूद भी राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के बाद विधायक सुदर्शन सिंह बबलू अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे. इस मौके पर स्वस्थ्य होने के बाद विधायक को अपने बीच देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भावुक होकर विधायक से चिंतपूर्णी में मिले। वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट रैंक के बारे में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि वह किसी पद की लालसा से कांग्रेस पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं,वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस पार्टी में रहकर ही लोगों की सेवा करेंगे।
पार्टी की विचारधारा के खिलाफ मतदान करना सही नहीं
इसके अलावा साथी विधायकों के बारे में पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि साथी विधायकों को पार्टी की विचारधारा के खिलाफ मतदान नहीं करना चाहिए था.अगर कोई आपत्ति थी तो उसे कांग्रेस हाई कमान के आगे रखना चाहिए था। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा मंजूर की गई 24.55 करोड़ की राशि का उन्होंने स्वागत किया.उन्होंने कहा कि जल्द ही चिंतपूर्णी महोत्सव की डेट जल्द फाइनल कर दी जाएगी। जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह मुख्यअतिथि होंगे।
