By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 633 करोड़ पर बोले जयराम, यह प्रदेश के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी मदद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 633 करोड़ पर बोले जयराम, यह प्रदेश के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी मदद
himachalpolitical

633 करोड़ पर बोले जयराम, यह प्रदेश के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी मदद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/14 at 10:48 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- केंद्र सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए 633.75 करोड़ की राहत राशि जारी करने के लिए पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नसीहत दी है कि वे बार-बार झूठ बोलना बंद करे और जो राहत राशि मिली है उसे प्रभावितों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करे।

मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पर आई आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने दो किश्तों में 362 करोड़, उसके बाद 190 करोड़,एनडीआरएफ के 200 करोड़, पीएमजीएसवाई के तहत 2700 करोड़ की राशि जारी की थी। इसके बाद केंद्र की टीम प्रदेश में आई आपदा का आंकलन करने यहां आई थी।इस टीम की अनुसंशा पर अब 633.75 करोड़ की और राशि प्रदेश को जारी की जा रही है। यह प्रदेश के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

सुक्खू के विदेश दौरे पर भी दी प्रतिक्रिया

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के विदेश दौरे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नीजि निवेश की बहुत सी संभावनाएं हैं और इसी के लिए उन्होंने सीएम रहते इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया था। उस इन्वेस्टर मीट पर कांग्रेसियों ने खूब हो हल्ला किया था लेकिन आज उनके सीएम उसी राह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के वापिस आने के बाद ही पता चल पाएगा कि प्रदेश के लिए कितना निवेश वे ला पाए। यदि प्रदेश में निवेश आता है तो यह प्रदेश के लिए अच्छी बात होगी।

इस गारंटी के भी पूरा होने का कोई चांस नहीं

जयराम ठाकुर ने सरकार के जनवरी महीने से गोबर खरीदने की गारंटी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक साल में एक भी गारंटी पूरी न कर पाने वाली कांग्रेस सरकार अब लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही लोगों को लुभाने का प्रयास करने जा रही है। लेकिन कांग्रेस की यह गारंटी भी पूरी नहीं हो पाएगी। जनवरी का महीना आने वाला है और तब पता चल जाएगा कि यह गारंटी पूरी होती है या नहीं।

इस मौके पर उन्होंने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति से धनराशि जीतकर लौटी मंडी की बेटी जागृति शर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें शॉल व टोपी भेंटकर शुभकामनाएं दी।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika December 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे हिमाचल… सुंदरनगर कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
Next Article 25 से 31 दिसंबर तक शिमला में होगा विंटर कार्निवल…हिमाचली संस्कृति की मिलेगी झलक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?