By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेता प्रतिपक्ष बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार ने चुनावों में दी गई गारंटियों के विपरीत किया काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेता प्रतिपक्ष बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार ने चुनावों में दी गई गारंटियों के विपरीत किया काम
himachalpolitical

नेता प्रतिपक्ष बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार ने चुनावों में दी गई गारंटियों के विपरीत किया काम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/14 at 8:41 PM
Share

शिमला,14 नवंबर(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को एक बार फिर चुनावों में दी गई गारंटियों को लेकर घेरा है.जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने इन गारंटियों के विपरीत काम करके प्रदेश की जनता को ठगा है.उन्होंने फ्री बिजली यूनिट,स्वास्थ्य व्यवस्था,युवाओं को नौकरिया आदि मुद्दों को उठाया और प्रदेश कांग्रेस सरकार पर अपने मित्रों और सहयोगियों पर मेहरबान रहने का आरोप लगाया.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों के पूर्णतया विपरीत काम किया। लाखों नौकरियां देने की घोषणा की तो लाखों अनुमोदित पदों को समाप्त कर दिया। स्वास्थ्य व्यवस्था सही करने की बात की तो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का बंटाधार कर दिया। 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात की तो पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही 125 मिनट बिजली की सब्सिडी को भी बंद कर दिया और साथ ही साथ 300 यूनिट बिजली खर्च करने पर घरेलू भुगतान से ज्यादा बिल वसूलने की योजना बना डाली।उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों और सहयोगियों पर ही मेहरबान रही है और उन्हें पर ही जमकर सरकारी पैसा लुटाया है।प्रदेश की प्राथमिकता का आलम है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की औपचारिकता से जुड़े 30 करोड रुपए का भुगतान नहीं कर रही है। जबकि अपने विधायकों को असंवैधानिक रूप से मुख्य संसदीय सचिव बनाने और उनकी नियुक्ति को जायज ठहराने पर ही करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

22 महीने के कार्यकाल में लिया 25000 करोड से ज्यादा का लोन

जयराम ठाकुर ने कहा कि 22 महीने के कार्यकाल में ही 25000 करोड रुपए से ज्यादा का लोन सरकार द्वारा लिया जा चुका है। इसके बाद भी सरकार कहती है कि वह हिमाचल को आत्म निर्भर बनाना चाहते हैं। सरकार बाकी बातें छोड़कर सिर्फ यह बताएं यह पैसा जा कहां रहा है?

सीएम बताएं कर्मचारियों को क्यों नहीं मिल रहा है GPF से मनचाहा पैसा

जयराम ठाकुर ने कि प्रदेश के कर्मचारियों की बहुत सारी शिकायतें मिल रही है कि उनका जीपीएफ बिल पास नहीं हो रहा है। जीपीएफ पूर्णतया कर्मचारी का पैसा होता है जो वह भविष्य की आवश्यकताओं और जरूरतों के लिए अपना पेट काट कर बचाता है। जिससे वह समय आने पर उसे निकाल सके। यह पैसा कर्मचारी अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी, घर डालने, संपत्ति खरीदने के लिए जुटा कर रखता है। कर्मचारी जब आवश्यकता पड़ने पर अपना जीपीएफ निकालना चाह रहा है तो उसके खून पसीने की कमाई का पैसा नहीं निकल रहा है। मुख्यमंत्री इस मामले में प्रदेश को जवाब दें कि ऐसी शिकायतें क्यों आ रही हैं? इस मामले की सत्यता क्या हैं? प्रदेश सरकार ने पहले ही विधान सभा में यह बताया है कि कर्मचारियों के जीपीएफ के बदले वह 2810 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है।

डोमिनिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए पीएम मोदी को दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ हॉनर’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा यह सम्मान संपूर्ण भारत का सम्मान है भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक भूमिका का सम्मानहै। उन्होंने कहा कि अब तक 15 प्रभुत्वशाली राष्ट्रों ने प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर भारत के गौरव को बढ़ाया है। इसके लिए सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आभार एवं प्रधानमंत्री को पुनः शुभकामनाएं।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika November 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के युवा चैंपियन वेदांश शर्मा ने जीता नेशनल कूडो टूर्नामेंट में ट्रिपल गोल्ड
Next Article CPS मामले में कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा कर करेंगे आगामी कार्यवाही :CM सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?