By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे सीएम सुक्खू…68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में हारी कांग्रेस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे सीएम सुक्खू…68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में हारी कांग्रेस
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे सीएम सुक्खू…68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में हारी कांग्रेस

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/06 at 1:39 PM
Share

शिमला:संजु (TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर तीसरी बार बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है.जबकि कांग्रेस पार्टी को 68 विधानसभा क्षेत्र में से 61 में हार मिली है। बीजेपी की जीत पर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करते हुए शिमला में पत्रकार वार्ता कर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सीएम सुक्खू को पार्टी हाई कमान के एक्शन से पहले ही नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। सीएम अपने नादौन विधान सभा क्षेत्र में भी हारे हैं और भाजपा को 2143 की लीड नादौन से मिली है। डिप्टी सीएम को छोड़कर 10 मंत्री भी अपने विधान सभा में कांग्रेस को लीड नहीं दिला पाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर से पीएम मोदी में भरोसा जताया और चारों सीट पर जीत दिलाई।2014,2019 और अब 2024 में भाजपा ने फिर से जीत दर्ज की है।56.29 मत प्रतिशत बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा को मिले हैं। कांगड़ा में सबसे बड़ी जीत हुई है जबकि इस सीट पर कांग्रेस के बड़े नेता आनंद शर्मा बुरी तरह से हारे हैं।53 फ़ीसदी वोट हासिल कर कंगना रनौत ने मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की है।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा में विधायकों का बहुमत खोने के बाद अब लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया है।कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हार के बाद सरकार बचने का जश्न मना रही है जबकि विकास की तरफ़ कोई ध्यान नहीं है।

सरकार से संकट टला है लेकिन खत्म नहीं हुआ

जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम केवल कुर्सी बचाने में लगे हैं। निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र समय पर स्वीकार नहीं किए।कांग्रेस को सरकार गिरने का डर सता रहा था इसलिए परिणाम से एक दिन पहले विधान सभा अध्यक्ष ने इस्तीफ़े स्वीकर किए। अगर विधान सभा अध्यक्ष पहले ही इस्तीफ़े स्वीकार करते तो उपचुनाव के 30 करोड़ बच सकते थे। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने हिमाचल में सरकार बनाने का दावा किया था जिसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन सरकार का गिरना तय है।सीपीएस का फैंसला भी हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा है ऐसे में फैंसला आते ही सरकार संकट में आएगी।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika June 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्र के नाम पर रोपा पौधा
Next Article हमीरपुर की चार पंचायत में फैला डायरिया.. स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में तैनात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?