Shimla,18 September –भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक कर्तव्य वैद्य ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर का हालिया आरोप पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।
जवाहर ठाकुर ने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 13 और 14 सितम्बर को द्रंग क्षेत्र की औट, पलसेहड़, स्वाखरी, टिक्कर और कथयारी सहित कई पंचायतों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन भी दिया।कर्तव्य वैद्य ने कहा कि जनता देख चुकी है कि कौन उनके बीच रहकर काम कर रहा है और कौन केवल बयानबाज़ी तक सीमित है। ऐसे में जवाहर ठाकुर का यह बयान न केवल गुमराह करने वाला है बल्कि उनकी राजनीतिक शैली को भी दर्शाता है।उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश के नेता हैं और प्रदेश के हर हिस्से – चाहे चम्बा हो, भरमौर या मंडी – में जनता के सुख-दुःख में सहभागी बने रहते हैं। यही कारण है कि वे आज भी प्रदेशवासियों के विश्वास और स्नेह के केंद्र बने हुए हैं।
