By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर का दावा – नहीं सफल होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम.. बोले जनमंच की कर रहे हैं नकल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर का दावा – नहीं सफल होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम.. बोले जनमंच की कर रहे हैं नकल
himachalpolitical

जयराम ठाकुर का दावा – नहीं सफल होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम.. बोले जनमंच की कर रहे हैं नकल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/20 at 8:00 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार परेशानी में है और ऐसे में पूर्व की भाजपा सरकार के जनमंच कार्यक्रम की नकल करने का प्रयास कर एक नया कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार चलाया गया है जो जनता को मात्र गुमराह करने का प्रयास है जो कभी सफल नहीं होगा। यह तंज हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व मौजूदा समय में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की मौजूदा सरकार पर कसा।

कांग्रेस पर किया पलटवार-नहीं रोकी केंद्र से कोई ग्रांट

जयराम ठाकुर ने बताया कि जनमंच भाजपा सरकार का एक ऐसा कार्यक्रम था, जिसमें सिलसिलेवार तरीके से लोगों की समस्याओं का बेहतर ढंग से निपटारा होता था। लेकिन मौजूदा सरकार के समय में तो नेता अधिकारियों को डराने धमकाने से आगे निकलते हुए सस्पेंड करने व पुलिस कंप्लेंट तक करने की बात कार्यक्रमों में बोल रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह कार्यक्रम विफल रहेगा और इससे आम जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार का लगभग तेरह महीनों का कार्यकाल विरोधों से भरा रहा है। कोई भी सुखी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कुछ गारंटियों के अलावा सभी को भूल चुकी है और अपने चहेतों को लाभ देने के नए तरीके खोजने में लगी है।

अपनी नाकामी को छुपाने के लिए केंद्र पर ठीकरा फोड़ रही प्रदेश सरकार

वहीं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा केंद्र से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली मदद को रोकने के आरोपों को नेता प्रतिपक्ष ने सीरे के खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश के किसी नेता ने भी केंद्र से मिलने वाली राहत राशि को नहीं रोका है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को जो सहायता केंद्र से मिली है उसी को कांग्रेस प्रदेश में बांट कर अपना नाम कर रही है। लेकिन हकिकत में प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी नालायकी और नाकामी का ठीकरा केंद्र की भाजपा सरकार पर फोड़ने का प्रयास कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मात्र अपनी नाकामी को छुपाने के लिए केंद्र ने मदद नहीं की यह राग लोगों के बीच में अलाप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की झूठ बोलने का बुरी आदत जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र में जोर शोर से उठाया जाएगा।

TAGGED: Mandi former CM Jai Ram thakur, press conference
Chandrika January 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को अपनी लडाई खुद लड़ने की दी नसीहत
Next Article BJP वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने 34 साल पहले हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिती को किया याद.. कहा ये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?