By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को अपनी लडाई खुद लड़ने की दी नसीहत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को अपनी लडाई खुद लड़ने की दी नसीहत
himachalpolitical

मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को अपनी लडाई खुद लड़ने की दी नसीहत

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/01/20 at 6:09 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थाई स्थिर व टिकाउ सरकार बनी है जो अभी आने वाले चार वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा करेगी। लेकिन भाजपा के नेताओं को इससे बेसब्री हो रही है और वह बयानबाजी से जनता को गुमराह करने में लगे हैं कि सरकार जा रही या विफल हो गई है। यह केवल भाजपा के नेताओं के मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं जो सपने ही रहेंगे हकीकत नहीं बन पाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री और उना से कांग्रेस के पांच बार के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में कही।

मंडी जिला के बल्ह में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री

मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार प्रदेश को ऐसे दौर में छोड़ गई जहां प्रदेश कर्ज के तले दबा है और उस कर्ज का ब्याज देना ही अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता दुहाई देते फिर रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चल नहीं पाएगी, जाने वाली है या विफल हो गई है लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार रिपीट होने का दावा करती रही और जनता ने इसे सत्ता से बाहर कर दिया जिसके बाद अब भाजपा नेता बेसब्री की हालत में हैं और कुछ भी बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष में दम है वह चुनौती दें..जिसका भरपूर जवाब दिया जाएगा

इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में पूर्व सीएम घर-घर जा रहे हैं और महिलाओं को पूछ रहे हैं कि उन्हें पंद्रह सौ मिले या नहीं मिले। लेकिन खुद तो जयराम ने दिए नहीं और अब जब कांग्रेस की सरकार बनी है तो कांग्रेस ने ही वादा किया है और अपने वादे के अनुसार गारंटियों को पूरा भी किया जा रहा है। मुकेश ने कहा कि जयराम यह भी बोलते फिर रहे हैं कि उप मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम हैं न कि मुकेश अग्निहोत्री। उन्होंने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तब दम से बोलते थे जिसके चलते भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि जयराम मेरे दोस्त हैं लेकिन दोस्त ही दुश्मन बने हैं। मुकेश ने जयराम ठाकुर को नसीहत दी है कि उन्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी किसी और से कोई उम्मीद न रखें। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष में दम है तो वह चुनौती दें जिसका भरपूर जवाब दिया जाएगा।

चि+ट्टे के मामले में कोताही न बरते पुलिस

अपने संबोधन में प्रदेश में बढ़ रहे चिट्टे के कारोबार को लेकर भी मुकेश अग्निहोत्री ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सरकार निर्णायक प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चिट्टे के सौदागारों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जाए और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की सिफारिश भी न की जाए। इसके साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी से बहुत शिकायतें मिल रही हैं जिसके लिए जिला प्रशासन को कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने शायराना अंदाज में आने वाले समय के लिए रिश्ते बनाने वाले अधिकारियों को संकेत दिए कि उन्हें इसी राज में दुरूस्त कर दुंगा।

वहीं मंडी जिला के बल्ह में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आठ पंचायतों के लोगों ने भाग लिया और मौके पर 60 के करीब शिकायतों का निपटारा किया गया या फिर आगामी निर्देश दिए गए। इससे पूर्व सभी विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया गया जिसमें स्थानीय जनता ने भी लाभ लिया।

TAGGED: Deputy CM, Mandi balh, sarakaar gaanv ke dvaar karykarm
Chandrika January 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोकसभा की चारों सीटें जीतेगी BJP…गांव-गांव,घर-घर तक पहुंचेगी भाजपा : वीरेंद्र कश्यप
Next Article जयराम ठाकुर का दावा – नहीं सफल होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम.. बोले जनमंच की कर रहे हैं नकल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?