By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिहार चुनाव परिणाम पर जयराम ठाकुर का बयान: जनता ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, कांग्रेस को फिर किया खारिज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिहार चुनाव परिणाम पर जयराम ठाकुर का बयान: जनता ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, कांग्रेस को फिर किया खारिज
himachalpolitical

बिहार चुनाव परिणाम पर जयराम ठाकुर का बयान: जनता ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, कांग्रेस को फिर किया खारिज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/14 at 5:51 PM
Share

Shimla, 14 November-:बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार का जनादेश स्पष्ट संकेत देता है कि देश अब कांग्रेस और महागठबंधन की राजनीति पर विश्वास नहीं करता।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने भारतीय राजनीति में प्रो-इनकंबेंसी का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। दो दशक बाद भी जनता द्वारा इतने बड़े समर्थन का मिलना दर्शाता है कि देश को विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही वाली राजनीति ही स्वीकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गवर्नेंस मॉडल ने सुनिश्चित किया है कि हर लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुँचे और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और एनडीए नेतृत्व को जीत पर बधाई दी।

कांग्रेस और महागठबंधन पर वार

कांग्रेस और महागठबंधन पर हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और बिहार की जनता ने एक बार फिर राहुल गांधी की “नकारात्मक और विघटनकारी राजनीति” को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि फर्जी गारंटियों, भ्रामक नारों और अमर्यादित बयानों की राजनीति को जनता बार-बार सबक सिखा चुकी है, और इस बार भी कांग्रेस बिहार में लगभग अप्रासंगिक हो गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर टिप्पणी करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वे “झूठ बोलने के लिए बदनाम हैं” और बिहार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में भी जनता को प्रभावित नहीं कर पाए। सबसे अधिक जिलों में प्रचार करने के बावजूद कांग्रेस को दो अंकों में भी सीटें नहीं मिल पाईं, जिससे जनता का विश्वास स्पष्ट दिखता है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल में “झूठी गारंटियों” के आधार पर कांग्रेस सत्ता में आई है, उसका परिणाम राज्य में भी जल्द ही देखने को मिलेगा।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika November 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 382 मेगावाट सुन्नी बांध परियोजना में मजदूरों की छंटनी के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
Next Article EPF तीन साल लंबित, मजदूरों का जल शक्ति विभाग पर प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?