By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम का आरोप: बदले की भावना से बदले जा रहे सराज से कर्मचारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम का आरोप: बदले की भावना से बदले जा रहे सराज से कर्मचारी
himachalpolitical

जयराम का आरोप: बदले की भावना से बदले जा रहे सराज से कर्मचारी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/05/17 at 3:23 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सराज विधानसभा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बदले की भावना से यहां से तबदील करके दुर्गम क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। आज सराज में एसडीएम सहित अन्य पद खाली चल रहे हैं जिससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। यह आरोप जयराम ठाकुर ने आज अपने गृहक्षेत्र सराज के दौरे के दौरान शिल्हीबागी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए लगाया।

एसडीएम सहित स्कूलों और कार्यालयों में प्रमुख पद चल रहे हैं खाली

जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज में एसडीएम, बीडीओ और अधिशाषी अभियंताओं सहित कई पद खाली चल रहे हैं और जो यहां अधिकारी तैनात थे उन्हें दुर्गम क्षेत्र लाहौल, भरमौर, पांगी और किनौर भेजा जा रहा है। स्कूलों में अध्यापकों के खाली पदों को भरा नहीं जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जिन योजनाओं के काम पूर्व सरकार के समय से चल रहे हैं, उनका बजट रोक दिया गया है और बदले की भावना से विकास को प्रभावित किया जा रहा है। इस प्रकार का भेदभाव कतई सहन नहीं किया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका कड़ा जवाब देगी।

लोन का रोना रो रही है कांग्रेस सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आते ही इस सरकार ने ऋण का रोना रोया और मेरे ऊपर आरोप लगाते रहे कि जयराम ने इतना ज्यादा ऋण लिया। जैसे मैंने अपने घर के लिए कर्जा लिया हो। क्या आज से पूर्व में रही सरकारों ने बिना ऋण ही पांच साल काटे। मैंने पहले दो वर्ष में केवल पांच हज़ार करोड़ का ऋण लिया था जबकि इस कांग्रेस सरकार ने पहले तीन महीने में ही छः हज़ार करोड़ का ऋण ले लिया। यही रफ्तार रही तो आप अंदाजा लगा सकते हैं प्रदेश का क्या हाल होगा। इन्होंने कर्मचारियों के लिए ओपीएस का वादा किया था और उसको भी अभी तक पूरी तरह लागू नहीं कर पाए हैं। आप ओपीएस दो लेकिन उन बेरोजगारों और किसानों का भी ध्यान रखो जो तंगहाली में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। हमने 60 वर्ष से ऊपर सभी को पेंशन देने का कोई वादा या गारंटी नहीं दी थी फिर भी हमने इसे लागू कर आठ लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ पहुंचाया।

पांच साल के फैसलों पर हम भी करेंगे समीक्षा

जयराम ठाकुर ने कहा कि ये सरकार महिलाओं को हर साल 18000 देने का वायदा लेकर सत्ता में आई है, लेकिन आप ही बताइए किसी यहां की महिला को इसका लाभ मिला क्या? कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में लोगों को ठगने का काम किया है। अब दी हुई गारंटियों से ये सरकार पीछे हटने लगी है। इस सरकार ने सत्ता में आते ही जो 900 से अधिक संस्थान बंद किए हैं उन्हें भाजपा की सरकार आते ही बहाल किया जाएगा और इनके लिए सभी पांच साल के फैसलों पर हम भी समीक्षा करेंगे।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam's allegation
Chandrika May 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पहली बार बिलासपुर में सजेगा राज्यस्तरीय नाट्य उत्सव..कार्यक्रम में प्रवेश रहेगा निशुल्क
Next Article बद्दी में ज्यादा पैसों का लालच देकर ऑनलाइन ठगे 19 लाख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?