राकेश,ऊना(TSN): हिमाचल प्रदेश व पंजाब पुलिस ने सयुंक्त तौर पर प्रवेशद्वार मैहतपुर में नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग की। इसमें पुलिस लाइन झलेड़ा से एक विशेष वाहन में पुलिस कर्मियों का जत्था हिमाचल के बॉर्डर प्रवेशद्वार मैहतपुर में पहुंचा। उधर, से नंगल पुलिस थाना से पुलिस कर्मियों ने मैहतपुर पहुंचकर संयुक्त तौर पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों ओर से आने वाले वाहनों की चैकिंग की।
इसके साथ-साथ पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह संयुक्त नाकाबंदी उच्च अधिकारियों के आदेश पर की। पुलिस की नाकाबंदी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक जारी रही। इस दौरान हर आने -जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह रूटीन चैकिंग का हिस्सा हैं।
