By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेपी नड्डा ने लॉन्च किए घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र-2022’ का दिया नाम, जनता से किए 11 बड़े वादे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > जेपी नड्डा ने लॉन्च किए घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र-2022’ का दिया नाम, जनता से किए 11 बड़े वादे
electionhimachalpolitical

जेपी नड्डा ने लॉन्च किए घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र-2022’ का दिया नाम, जनता से किए 11 बड़े वादे

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/11/06 at 2:36 PM
Share

संजु चौधरी,शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर जहां बीते कल कांग्रेस की ओर से अपना प्रतिज्ञा पत्र जारी किया गया है, तो वहीं रविवार को भाजपा ने भी चुनावों को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा की ओर से अपने चुनावी घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया है। अपने इस संकल्प पत्र में भाजपा की ओर से प्रदेश की जनता से 11 बड़े वादे किए गए हैं, जिन्हें सत्ता में आने के बाद भाजपा की ओर से पूरा किया जाएगा। भाजपा की ओर से आज पीटरहॉफ में अपने संकल्प पत्र को जारी किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने इस संकल्प पत्र को जारी किया है। अपने इस संकल्प पत्र में भाजपा ने रिवाज़ बदलने की कवायद के चलते प्रदेश की जनता के साथ कई नए वायदे किए हैं। सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में 26 सदस्यों की टीम ने इस संकल्प पत्र को तैयार किया है।

भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने कहा वह तो किया ही, जो वायदे नहीं किए उनको भी पुरा किया है। भाजपा ने 2 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री योजना, प्रधानमंत्री आवास में दो लाख लोगों को घर बनाकर दिए। आयुष्माम व हिम केयर, उज्ज्वाला योजना, 125 यूनिट फ़्री बिजली व महिलाओं को बस किराए में पचास फ़ीसदी छुट देने जैसे वायदे नहीं किए थे, लेकिन उनको भी जय राम सरकार ने पुरा किया गया। उन्होंने कहा कि अब राज नहीं रिवाज बदलेंगे। एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अटल टनल हमाचल को भाजपा सरकार ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत सारा विकास हिमाचल में किया जाना बाकी है जिसके लिए प्रदेश की जनता को एक बार फिर से भाजपा को सत्ता में लाना होगा।

भाजपा के संकल्प पत्र ने शामिल हैं यह 11 मुख्य वायदे

1. भाजपा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लगाया जाएगा।
2. मुख्यमंत्री अन्नदाता योजना के तहत 3000 सालाना सम्मान निधि के रूप में दिया जाएगा, जिससे 9 लाख 83 हजार किसान जुड़ेंगे।
3. हिमाचल के युवाओं को आठ लाख नौकरियां सरकारी व गैर सरकारी विभागों में दी जाएगीं।
4. अगले पांच साल में प्रधानमंत्री योजना के तहत सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिस पर पांच हजार करोड़ खर्च होंगे।
5. भाजपा सरकार “शक्ति” योजना के तहत बारह हजार करोड़ का निवेश 10 वर्षों में करेगी, सभी मंदिरो का विकास ओर आसपास विकास होगा.
6. सेब पैकिंग सामग्री पर जीएसटी के 12 फ़ीसदी से ज्यादा प्रदेश सरकार वहन करेगी, सेब बागवानों को लाभ मिलेगा।
7. युवाओ के लिए 9 हज़ार करोड़ के कोष के साथ स्टार्टअप योजना स्थापित करेगी।
8. शहीदों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाएगी।
9. वक्फ बोर्ड की संपतियों का सर्वे करवाया जाएगा, अवैध संपतियों के लिए न्यायिक आयोग गठित करेगी।
10. सरकारी कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा।
11. भाजपा सरकार प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी।

संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए ये है खास

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है और महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं अपने संकल्प पत्र में शामिल की है।

1.भाजपा की सरकार लड़कियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शगुन के तहत 31 हजार से 51 हजार देगी.

2. छठी से 12 वीं तक की बेटियों के लिए साइकिल और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटी के लिए एक स्कूटी दी जाएगी।

3 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व होम स्टै के लिए ब्याज मुफ्त ऋण दिया जाएगा।

4.गर्भवती महिलाओं को 25 हजार रुपए की राशि , माता और नवजात की देख भाल के लिए दी जाएगी।

5. देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत साल में 3 एलपीजी गैस सिलेंडर गरीब महिलाओं को मुफ्त दिए जाएंगे

6. गरीब परिवारों की 30 वर्ष से अधिक महिलाओं को अटल पेंशन से जोड़ा जाएगा.

7. 12 वी कक्षा में शीर्ष में आने वाली छात्राओं को 2500 रूपए हर माह दिए जाएंगे

8. गुणवत्ता चारा ख़रीद के लिए उचित मूल्य की दुकानों से ख़रीद सुनिश्चित की जाएगी।

9.हिमकेयर कार्ड से कवर न होने वाली महिलाओं को स्त्री शक्ति कार्ड प्रदान किया जाएगा।

10. हिमाचल के सभी 12 जिलों में 2-2 गर्ल होस्टल खोलें जाएंगे।

11. सरकारी नौकरियों व शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं को 33 % आरक्षण दिया जाएगा।

TAGGED: himachal Assembly Election 2022, jp nadda, manifesto launched, Sankalp Patra 2022
admin November 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू की चारों सीटों पर बगावत से भाजपा को हो सकता है नुकसान
Next Article पहली बार अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले में महिला दंगल में सिरमौर की रानी पहलवान रही विजेता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?