संजीव महाजन,नूरपूर: फतेहपुर विधानसभा में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी में गुरुवार को स्कूल के छोटे बच्चों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या ज्योति महाजन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
स्पोर्ट्स मीट में प्री-नर्सरी से लेकर पांचवी तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों के लिए फ्रॉग रेस, जलेबी रेस, पैक द बैग, ज़िग -ज़ेग रेस, साइकिल रेस, पेपर फोल्डिंग रेस, बैलेंस रेस, थ्री लेग रेस, स्पून रेस, रिले रेस से जुड़ी प्रतियोगिताएं करवाई गई।
स्कूल प्रबंधक वासु सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में महत्त्व हैं। खेलें छात्रों के सर्वांगीण विकास में अपनी अति महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्कूल प्रधानाचार्या ज्योति महाजन ने सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल वितरित किए गए।
