भावना शर्मा(TSN): प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रही लड़कियों को प्लस टू पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक तंगी आड़े नहीं आए इसके लिए प्रदेश सरकार उनकी मदद कर रही हैं। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से प्रति वर्ष 15 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही हैं। यह आर्थिक मदद सरकार कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को प्रदान कर रही हैं। छात्राओं को उच्च शिक्षा में मदद मिल सके इसी उद्देश्य से इस योजना की शुरुवात प्रदेश सरकार ने की हैं।
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के सम्मान में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से यह छात्रवृत्ति शुरू की गई हैं। छात्रवृत्ति का उद्देश्य प्रदेश की छात्राओं को भी उच्च शिक्षा प्रदान करने का समान अवसर देना हैं जिससे कि वह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। आर्थिक तंगी से छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें उसके लिए यह योजना मददगार साबित हो रही हैं।
योजना के तहत पात्र छात्राओं को 15 हज़ार रुपये की छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में दी जा रही हैं। यह छात्रवृत्ति पात्रता के आधार पर पांच सालों के लिए नवीकरणीय हैं। 2 हज़ार के करीब छात्राओं का चयन इस छात्रवृत्ति के तहत सरकार की ओर से किया जाता हैं।
Eligibility for the scheme
कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ मात्र लड़कियों को प्रदान किया जा रहा हैं। इसके लिए लाभार्थी का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य हैं। आदेवक ने जिस भी संस्थान में प्रवेश लिया हैं उस संस्थान का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होना या फिर निजी सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान होना अनिवार्य हैं। छात्रवृत्ति लाभ बीए,एमए सहित व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के साथ ही उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए पात्रता एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम की मैरिट के आधार पर दी जाएगी।
Documents required for the scheme
कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र,12वीं कक्षा उतीर्ण करने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,पासपोर्ट फ़ोटो,कोर्स में प्रवेश का प्रमाण पत्र, फीस रिसिप्ट, बैंक खाता डिटेल,वास्तविक प्रमाण पत्र,शैक्षिक प्राधिकारी की ओर से चयन पत्र होना अनिवार्य हैं।
application procedure
कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्राएं http://www.scholarship.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए दिशा निर्देश है उपलब्ध होंगे जिसके आधार पर पंजीकरण की इस पूरी प्रक्रिया को छात्राएं ऑनलाइन ही पूरा कर सकती हैं।
