संजु चौधरी,शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर मंगलवार को नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों का उपायुक्त कार्यालय में हुजूम उमड़ पड़ा काफी तादाद में समर्थकों के साथ उम्मीदवार नामांकन भरने पहुंचे। वहीं शिमला के वार्ड नंबर 20 ढली वार्ड से भाजपा की उमीदवार कमलेश मेहता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास करना ही मेरा मुद्दा हैं। हिमगिरि से इंद्र नगर तक सड़क को जोड़ना हैं। दूसरे ढली बाईपास से जो हिलटॉप की तरफ से पंचायती राज की सड़क आ रही हैं उसे एम्बुलेंस रोड को जोड़ना हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड में लोगों को पार्किंग की पर्याप्त सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इससे पहले शिमला नगर निगम में भाजपा की सरकार की जिसमें भाजपा ने सभी वार्डों में अच्छा कार्य किया हैं, इसलिए इस बार भी नगर निगम में भाजपा की ही सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ये मतलब नहीं होता कि प्रदेश में किस की सरकार होती हैं।
वार्ड का विकास करना अहम मुद्दा
कमलेश मैहता ने कहा कि भाजपा बे सभी योग्य उम्मीदवारों को ही टिकट दिया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल मैदान के साथ ही अन्य गतिविधियां करने की कोशिश की जाएगी।
