By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नामांकन रैली में बोली कंगना रनौत…मंडी पहुंचेगी रेल.. बल्ह में बनेगा एयरपोर्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नामांकन रैली में बोली कंगना रनौत…मंडी पहुंचेगी रेल.. बल्ह में बनेगा एयरपोर्ट
himachalpolitical

नामांकन रैली में बोली कंगना रनौत…मंडी पहुंचेगी रेल.. बल्ह में बनेगा एयरपोर्ट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/14 at 6:01 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर उनकी प्राथमिकताओं को लेकर लगातार की जा रही बयानबाजी पर आखिरकार भाजपा प्रत्याशी ने अपनी प्राथमिकताएं जनता के समक्ष रख दी हैं। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का कहना है कि अगर वह सांसद चुनकर संसद में गई तो मंडी तक रेल पहुंचाने के साथ-साथ बल्ह में रूके हुए एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को शुरू करवाने का प्रयास करेंगी। यह बात उन्होंने आज अपना नामांकन भरने के बाद सेरी मंच पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति के प्रति सोच के कारण

कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में ऐसे बहुत से पर्यटक स्थल हैं जिन्हें विकसित करना बाकी है।इसके साथ ही यहां की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को भी और बढ़ावा देने की जरूरत है। पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर तक रेल पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे इसे मंडी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।कंगना ने कहा कि आज अगर वह चुनावी मैदान में उतरी हैं तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति के प्रति सोच को दर्शाता है।आज मोदी सरकार ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में जो 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है उससे महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है। जब यह कानून लागू होगा तो प्रदेश में 22 महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा जाएंगी जोकि महिलाओं के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी जैसी योजनाओं से आज महिलाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर भविष्य में आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कंगना रनौत ने कहा कि 90 के दशक में ही लोग यह जान गए थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं बल्कि भविष्य में देश के भाग्य विधाता हैं। आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां पर एक जैसा कानून लागू करवा दिया है। आज पीओके में गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है और वहां के लोग पाकिस्तान से आजादी चाहकर भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यहां पर एक सक्षम नेतृत्व है।

TAGGED: Mandi BJP candidate kangana Ranaut
Chandrika May 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इंडिया गठबंधन पर BJP ने दी प्रतिक्रिया..विरोधी पार्टियों का एक साथ आना आश्चर्य कर देने वाला
Next Article नामांकन के बाद सुधीर शर्मा की सभा में उमड़ा जन सैलाब… बोले- आपकी मेहनत तय करेगी धर्मशाला का भविष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?