अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला केकांगू गांव में एक स्लेट पोश मकान में आग लगने का मामला सामने आया हैं। घर में अचानक से लगी इस आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। इस हादसे में 57 साल के डीपीई अशोक कुमार की जलकर हुई मौत हुई हैं।
मृतक स्कूल में डीपीई पद पर था तैनात। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर रही हैं। आग किन कारणों की वजह से लगी इस बात का पता लगाया जा रहा हैं। नादौन थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हैं और आग लगने के कारणों का पता लगा रही हैं।
