By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में किसानों ओर बागवानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करना होगा आसान, बैंक से कम दरों पर मिलेगा ऋण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में किसानों ओर बागवानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करना होगा आसान, बैंक से कम दरों पर मिलेगा ऋण
himachalNews

ऊना में किसानों ओर बागवानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करना होगा आसान, बैंक से कम दरों पर मिलेगा ऋण

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/13 at 3:19 PM
Share

राकेश,ऊना:प्रदेश के ऊना जिला में किसान,बागवान अपने खेतों में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। इस फ्रूट की कीमत बाजार में काफी अच्छी हैं ऐसे में इसके दाम भी किसान और बागवानों को अच्छे मिल रहे हैं। यही वजह भी है कि किसान इस फ्रूट की खेती करने में यहां क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं। ड्रैगन फ्रूट एक इग्जॉटिक फल हैं जिसके बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। जिला ऊना का मौसम ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए अनुकूल हैं। इसे बेसहारा और जंगली जानवर नहीं खाते हैं और पानी की जरूरत कम होती हैं। ऐसे में उनके घर में मौसम में कम पानी के बीच इस फ्रूट  की अच्छी पैदावार यहां की किसानों को मिल रही हैं।

पिछले दो वर्षों में जिला प्रशासन ऊना ने ड्रैगन फ्रूट की खेती को मनरेगा में प्रोत्साहित किया हैं,जिसमें बागवान को 1 लाख तक की सहायता दी जाती हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए शुरू में ट्रेलिस सिस्टम बनाने के कारण खर्चा अन्य फसलों की तुलना में ज्यादा आता हैं। इसके लिए बैंक ऋण अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाता था। ड्रैगन फ्रूट की खेती को बैंक ऋण के दायरे में लाने के लिए जिला प्रशासन ने 7 मार्च को स्केल ऑफ फाइनेंस अधिसूचित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था जिसमें 1 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपए के ऋण की प्रस्तावना की गई थी। जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी ने अनुमोदित कर दिया हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अब ऊना जिला के किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बैंक से ऋण ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 3 लाख रूपए तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध हैं। इससे अधिक ऋण सामान्य ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के इच्छुक किसान/बागवान ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बैंक से ऋण की सुविधा ले सकते हैं, जो पहले उपलब्ध नहीं थी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में बेहड़ बिट्ठल में विश्व बैंक पोषित ड्रैगन फ्रूट प्रॉसेसिंग प्लांट का कार्य चला हुआ है जिसके लिए ड्रैगन फ्रूट की जरूरत होगी। बैंक ऋण की सुविधा मिलने से जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और बागवान इसकी खेती करके लाभांवित होंगे।
TAGGED: available, Banks, dragon fruit, farmers, Gardeners, loans, una
admin April 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगू गांव ने स्लेटपोश मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर हुई मौत
Next Article हमीरपुर की बरोहा पंचायत ने नहीं होगी पानी की किल्लत, 11 लाख की लागत से होने जा रहा भंडारण टैंक का निर्माण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?