मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक में 1 लाख रोजगार देंगे। साथ ही घोषणापत्र में पुरानी पेंशन को बहाल करने की भी बात है। इसके अलावा हर घर लक्ष्मी के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाने का वादा किया गया है। वही घोषणापत्र जारी होने के बाद मंडी में आयोतिज पत्रकार वार्ता में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि ये कांग्रेस का घोषण पत्र नहीं प्रतिज्ञा पत्र हैं जिसमें हिमाचल, हिमाचलियत और हम का वर्णन किया गया है। जो वायदा प्रतिज्ञा की है उसे हर हालत में निभाएगें।
सरकार बनते ही इस घोषणाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए एक सब कमेटी का गठन किया जाएगा और वह कमेटी हर विभाग के साथ विचार विमर्श कर हिदायत देगी। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवान को प्राथमिकता देकर नालों के पानी को खेतों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी ताकि किसानों की आमदनी बढ़े। डेयरी, पशुपालन, मत्सय पालन को बढ़ावा दिया जाएगा, ट्राउट फार्मिग के लिए प्रोतसहित किया जाएगा। जिन पर्यटन स्थल तक पुहंच नही हुई है ,उन टुरिस्ट स्पॉट को ढूंढ़ने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, होम स्टे में भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि 2017 में भाजपा ने बहुत बड़ा घोषणा पत्र जारी किया था उसे जयराम सरकार ने पूरा नहीं किया। मोदी ने 2014 में कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और किसानों की आमदनी कम हुई है। सब्सिडी को बंद कर दिया गया सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई। ठाकुर ने कहा कि 2017 में नितिन गडकरी हिमाचल आए 69 एनएच बनाने की घोषणा की। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणा पत्र जारी किया है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उसे पूरा किया जाएगा।
