By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे’’ – ऐसी हालत में हैं प्रदेश के सीएम सुक्खू प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने सीएम सुक्खू की टिप्पणी पर किया पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे’’ – ऐसी हालत में हैं प्रदेश के सीएम सुक्खू प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने सीएम सुक्खू की टिप्पणी पर किया पलटवार
himachalpolitical

खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे’’ – ऐसी हालत में हैं प्रदेश के सीएम सुक्खू प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने सीएम सुक्खू की टिप्पणी पर किया पलटवार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/02 at 5:13 PM
Share
मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा का कहना है कि सीएम सुक्खू की हालत ’’खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे’’ वाली हो गई है। सत्ता के लिए सीएम सुक्खू जिस तरह से षडयंत्र रच कर भाजपा में फूट डालने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं उससे स्व. वीरभद्र सिंह की वो टिप्पणीयां याद आ रही हैं जो उन्होंने सुक्खू के बारे में की थी। अजय राणा ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह हमेशा कहते थे कि सुक्खू की नियत में खोट है और वो हमेशा सता के लिए साजिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा था कि सुक्खू खुद को बहुत चालाक मानते हैं, लेकिन असल में जनता को धोखा दे रहें हैं।
अजय राणा ने कहा कि मंडी में जयराम ठाकुर ने दिन-रात एक करके नगर निगम को जिताया है। अनिल शर्मा हर मंच पर कह रहे थे कि नेता प्रतिपक्ष के द्वारा मंडी को नगर निगम बनाया है और भविष्य में और भी काम उनके मुख्य्मंत्री बनने के बाद करवाए जायेंगे। सीएम को शायद यह याद नहीं कि अनिल शर्मा भी भाजपा के ही विधायक हैं। लेकिन सीएम गलत टिप्पणीयां करके लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिशें कर रहे हैं। शायद वो पंचायत और नगर निकाय चुनावों में मिली हार से बौखला गए हैं क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस का इन चुनावों में सूपड़ा साफ हो गया है। मंडी में तो ले-देकर एक ही सीट मिल पाई है। उसमे भी मुख्यमंत्री सुक्खू का कोई योगदान नहीं है। वह मंत्री विक्रमादित्य सिंह के गुट से हैं। अजय राणा ने कहा स्व. वीरभद्र ठीक कहते थे जिस डाली पर सुक्खू बैठता है वह उसे ही तोड मरोड देता है। कांग्रेस का जहाज सुक्खू के कारण केवल डूब ही नहीं रहा है बल्कि जंग से समाप्त भी हो रहा है। उनकी मंडी नगर-निगम की जीत पर यह कहना कि यह ठाकुर जयराम के कारण नही है, मात्र उनकी कुंठा है।
TAGGED: Mandi BJP spokesperson
Chandrika June 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा प्रबंधन में बड़ा कदम: 2688 करोड़ की एचपी-रेडी परियोजना से मजबूत होगा हिमाचल
Next Article कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

आपदा प्रबंधन में बड़ा कदम: 2688 करोड़ की एचपी-रेडी परियोजना से मजबूत होगा हिमाचल

Ago

31 जुलाई तक शिमला के 10 संवेदनशील स्थलों पर धरना-प्रदर्शन और रैलियों पर प्रतिबंध

Ago

मुख्यमंत्री जनमत खो चुके हैं, बौखलाहट में भाजपा नेतृत्व पर कर रहे हैं अनर्गल टिप्पणी : राकेश जमवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?