सोलन : योगेश शर्मा – पिछले कल सोलन शहर में जिला प्रशासन का एक फरमान खूब चर्चा का विषय बना जिसमें यह कहा गया था कि शुलिनी मंदिर में कीर्तन करना वर्जित है ।हालांकि बाद में इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने बात रखी और कहा कि कीर्तन मंदिर परिसर में नहीं मंदिर के साथ बने हॉल में अब से होगा, लेकिन लोगों में इसको लेकर चर्चा हुई ।लोगों ने इसको लेकर रोष जाहिर किया और कहा कि यदि कीर्तन मंदिर परिसर में नहीं होगा तो फिर कहां होगा।
वही मंगलवार को मंदिर परिसर में जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया कीर्तन न करने का बोर्ड हटा दिया गया है जिसके बाद आज शाम को कीर्तन का आयोजन मंदिर परिसर में स्थानीय महिलाओं द्वारा किया गया है। वहीं जब डीसी सोलन मनमोहन शर्मा से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि शुलिनी मन्दिर में कीर्तन को लेकर किसी भी तरह की रोक नही है। लेकिन लोगों को बेहतर तरीके से माता के दर्शन हो सके इसके लिए वहां पर कीर्तन न करने को कहा गया था और हॉल में कीर्तन करने के लिए लोगों से आग्रह किया जा रहा था,लेकिन अब वहां से वो सूचना पट्ट हटा दिया गया है और लोग अब कीर्तन कर सकते है ।
बता दें कि हर मंगलवार और रविवार को स्थानीय महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में कीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं और माता का गुणगान करते हैं हालांकि इसको लेकर शिकायतें प्रशासन के पास जा रही थी कि जब शुलिनी मंदिर में कीर्तन होता है तो लोग माता के दर्शन बेहतर तरीके से नही हो पाते है।
